logo

Corona Update : 24 घंटे में मिले 2,64,202 नए संक्रमित मरीज, ओमिक्रॉन केस में भी इजाफा

b7525f94-7fd0-410e-87c8-0413f6a403e1.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

भारत में कोरोना की तीसरी लहर बेकाबू होती दिख रही है। कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में लगातार उछाल जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में 2 लाख 64 हजार 202 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। ये गुरुवार की तुलना में 6.7 फीसदी कम है। वहीं 1 लाख 9 हजार 345 मरीजों ने कोरोना को मात दी। 

12 लाख के पार पहुंची एक्टिव केस की संख्या
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का आंकड़ा बताता है कि देश में फिलहाल एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 12 लाख 72 हजार 73 है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट फिलहाल 14.78 फीसदी है। देश में बीते 24 घंटे में 315 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों की कुल संख्या अब 4 लाख 85 हजार 350 तक पहुंच गई है। इस बीच ओमिक्रॉन के मामले भी बढ़कर 5 हजार 753 तक पहुंच गये हैं। हालांकि, सही जांच हो तो ये आंकड़ा कहीं ज्यादा होगा। 

3 करोड़ से ज्यादा किशोरों को लगा टीका
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के पास फिलहाल कोविड टीके की 15.17 करोड़ डोज उपलब्ध है। बीते दिनों प्रधानमंत्री ने बताया था कि देश में 150 करोड़ से अधिक डोज लगाया जा चुका है। बीते 3 जनवरी को किशोरों के टीकाकरण की शुरुआत की गई थी। अब तक 3 करोड़ से ज्यादा किशोरों को टीका लगाया जा चुका है। 10 जनवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स और व्यस्क नागरिकों को बूस्टर डोज लगाने की शुरुआत की गई।