द फॉलोअप टीम, प्रयागराज:
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बीते दिन 85 व्यक्तियों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अब संक्रमितों की कुल संख्या 23,936 हो गयी। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर जीएस बाजपेयी ने बताया कि शनिवार को कोरोना से किसी की भी मौत नहीं हुयी। उन्होंने बताया कि यहां अब तक कोविड-19 से 314 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
बाजपेयी ने बताया कि शनिवार को 109 लोगों ने घर में पृथक-वास पूरा किया और अब तक कुल 16,760 लोग घर में पृथक-वास पूरा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को 25 व्यक्तियों को उपचार के उपरांत अस्पताल से छुट्टी दी गई।अभी तक 5,647 व्यक्तियों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।