logo

नगर विकास सचिव ने कहा- रांची को स्मार्ट सिटी बनाने के मकसद से स्टेक होल्डर्स काम करें

1963news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची
प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में रांची को स्मार्ट सिटी बनाने के उद्देश्य से कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर के संचालन को लेकर नगर विकास विभाग ने सभी स्टेक होल्डर्स के साथ बैठक की। स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीइओ अमित कुमार ने कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर की पृष्ठभूमि रखी। उन्होंने बताया कि इस सेंटर के शुरू होने से शहर की क्लोज मॉनिटरिंग की जा सकेगी। बैठक के दौरान सचिव विनय कुमार चौबे ने कहा कि कमांड कंट्रोल बन कर तैयार हो गया है। नगर विकास विभाग और रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन ने इस सेंटर को विकसित किया है। 

'स्टेक होल्डर्स जागरुक होकर काम करें'
सचिव विनय कुमार चौबे ने बताया कि नगर विकास विभाग और रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन ने इस सेंटर को विकसित किया है, लेकिन अब इस सेंटर में सभी स्टेक होल्डर्स को जरुरत है कि अपना सेंटर समझ कर समन्वय के साथ काम करें। इससे राजधानी के नागरिकों को ट्रांसपोर्ट, पुलिसिंग, अग्निशमन, नगरीय सुविधा, स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। सरकार की ओर से चल रही शिक्षा योजनाओं का भी लाभ मिले। 

ट्रैफिक नियम तोड़नेवालों पर होगी कार्रवाई
इस सेंटर के जरिए सभी कर्मी शहर में सड़कों पर कचरा फेंकनेवालों की भी पहचान कर पाएंगे। इसी के साथ नगर आयुक्त ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करनेवालों पर नकेल कसी जा सकेगी। इसके अलावा बैठक में आश्वस्त किया गया कि ट्रैफिक जंक्शन पर बायीं लेन फ्री करने के लिए जंक्शन से 50 मीटर आगे और पीछे अतिक्रमणमुक्त करने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें...

शहर की क्लोज मॉनिटरिंग हो सकेगी
बैठक में स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीइओ अमित कुमार ने बताया कि इस सेंटर के शुरू होने से शहर की क्लोज मॉनिटरिंग की जा सकेगी। उन्होंने सभी स्टेक होल्डर्स से आग्रह किया है कि इस सेंटर को और बेहतर बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दे सकते हैं। इससे पहले हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया लिमिटेड की ओर से पावर प्वाइंट प्रेजेंटशन के माध्यम से कमांड सेंटर की जानकारी दी गई।