logo

मृतका के हाथ में मिला 10 का नोट, दामाद और उसके दोस्त से हुई थी लड़ाई, पुलिस छानबीन में जुटी

1960news.jpg
द फॉलोअप टीम, गुमला
बिशुनपुर प्रखंड के चटकपुर गांव में बुधवार की रात एक महिला की हत्या करने की घटना सामने आई है। शव को तालाब में फेंक दिया गया था। लोगों ने घटना की सूचना रात में ही पुलिस को दे दी थी, लेकिन करीब 15 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मृतका के शरीर पर चोट के निशान हैं। साथ ही महिला के हाथों में 10 रुपए का नोट भी मिला है। घटना गुरदरी थाना क्षेत्र के चटकपुर गांव की है।

पुलिसिया कार्रवाई शुरू  
मृतका की पहचान राजमनिया देवी (35) के रूप में की गई। महिला की आंख और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल से कुछ दूर सड़क पर खून के धब्बे भी पड़े मिले हैं। इधर, इस संबंध में गुदरी थाना प्रभारी सहरूरा उरांव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।‌फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता है। हत्या हुई है या महिला की तालाब में डूबने से मौत हुई है, इसकी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें.....

बेटी ने झगड़े का जिक्र किया
वहीं, मृतका की बेटी रोशनी कुमारी ने बताया कि मंगलवार को बिशुनपुर से उसके जीजा और उसके दोस्त घर पर आए हुए थे। उन्होंने रोशनी से झगड़ा भी किया। वो रोशनी से शराब लाने के लिए कह रहे थे। इंकार करने पर जान से मार देने की धमकी दी। इसके बाद राजमनिया को लेकर दोनों घर से बाहर चले गए। उसके बाद रात में शव मिलने की सूचना आई।