logo

India Corona Update: 24 घंटे में मिले 19,740 कोरोना संक्रमित मरीज, 206 दिनों में सबसे कम मामले

13625news.jpg

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में 19 हजार 740 कोरोना मरीज मिले हैं। गौरतलब है कि 206 दिनों में ये सबसे कम मामले हैं। फिलहाल देश में 2 लाख 36 हजार 643 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। इस बीच टीकाकरण भी जारी है। 

94 करोड़ नागरिकों को लगा टीका
केंद्रीय परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में देश में 79 लाख 12 हजार नागरिकों को टीका लगाया गया। वैक्सीन लगवा चुके नागरिकों की संख्या अब तकरीबन 94 करोड़ तक पहुंच चुकी है। गौरतलब है कि भारतीय नागरिकों को कोवैक्सीन, कोविशील्ड, स्पूतनिक वी और फाइजर की वैक्सीन लगाई जा रही है। 

मिजोरम में कोरोना से 2 की मौत
पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम भी कोरोना महामारी का सामना कर रहा है। मिली ताजा जानकारी के मुताबिक मिजोरम में 712 लोग संक्रमण से ठीक हुए। इस बीच 2 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल मिजोरम में सक्रिय मामलों की संख्या 15 हजार 505 है। कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक देश में 1 लाख 3 हजार 709 लोग संक्रमित हो चुके हैं।