logo

सशस्त्र सेना झंडा दिवस:  सैनिक कल्याण के लिए हेमंत सोरेन ने किया अंशदान 

15855news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

थलसेना, नौसेना और वायुसेना के जवानों के कल्याण के लिए 7 दिसंबर 1949 से भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर आज कई नेताओं ने देशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर देश की सशस्त्र सेनाओं के सभी जवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिक-कल्याण के लिए अंशदान भी किया।

 

 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सैनिक कल्याण निदेशालय के  निदेशक ब्रिगेडियर बी.जी.पाठक (अ.प्रा) ने मुलाकात कर सशस्त्र सेना झंडा दिवस का फ्लैग लगाया। मौके पर जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल श्री पी.के.झा (अ.प्रा), स्टेट मैनेजर जवान भवन मेजर रामायण सिंह (अ.प्रा) एवं जिला सैनिक कल्याण निदेशालय के अकाउंटेंट सूबेदार वी.के.सिंह (अ.प्रा) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

क्यों मनाया जाता है झंडा दिवस
आजादी मिलने के बाद 28 अगस्त 1949 को भारत सरकार ने सेना के जवानों के कल्याण के लिए एक समिति का गठन किया था। समिति ने 7 दिसंबर को झंडा दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया। वहीं जवानों के कल्याण हेतु धन जमा करने के लिए समिति ने लोगों के बीच छोटे झंडे बांटकर, उससे चंदा इकट्ठा किया। इस झंडे में तीन रंग (लाल, गहरा नीला और हल्का नीला) तीनों सेनाओं को प्रदर्शित करते हैं।