logo

नागपुरी फिल्म सिक्का के लिए 300 में से चुने गए 150 फनकार

5217news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांचीः 
एनवीआर प्रोडक्शन के बैनर तले नागपुरी फिल्म सिक्का बनने जा रही है। यह एक कॉमेडी फिल्म होगी। जिसमें झारखंड के कलाकारों के अभिनय का जलवा दिखेगा। उनके चयन के लिए रांची प्रेस क्लब में सोमवार को फाइनल ऑडिशन हुआ। लगभग 300 से अधिक स्थानीय कलाकारों में से लगभग 150 कलाकारों का चयन किया गया।

पहली मार्च से झारखंड में ही शुरू होगी शूटिंग
फिल्म निर्माता विनीत नाग ने बताया कि एक मार्च से इस फिल्म की शूटिंग रांची और इसके आसपास शुरू होगी। फिल्म के संगीत को बेहतरीन सुरों में सजाया गया है। फिल्म के मुख्य कलाकार विवेक नायक, नितेश कच्छप, रंजू मिंज, राजू तिर्की अपनी एक्टिंग से लोगों को हंसाएंगे। 

ये भी पढ़ें.......

इनका रहेगा अहम योगदान
फिल्म के निर्माता निरल रूंडा, विनीत नाग, विभाष खलखो और आरजे रंजन हैं। निर्देशन डेविड सेम करेंगे। कोरियोग्राफर व टेक्निकल डायरेक्टर सुरेश सामंतो, चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर आकाश सिंह मुंडा हैं। हेड ऑफ प्रोडूक्शन विजय प्रभाकर और सोनू वर्मा हैं। कहानी रंजू मिंज ने लिखी है।