logo

India Corona Update: 24 घंटे में मिले 14,146 कोरोना संक्रमित, 144 मरीजों ने गंवाई जान

13825news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

भारत में कोरोना महामारी को लेकर उतार-चढ़ाव जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटे में 14 हजार 146 मामले सामने आए हैं। 19 हजार 788 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। 144 लोगों की मौत हो गई। गौरतलब है कि हिंदुस्तान में लगातार कोरोना के मामले में कमी आई है। हालांकि, कोरोना महामारी को लेकर राहत की बात ये है कि केस में कमी आई है। 

2 लाख से कम हैं एक्टिव कोरोना मरीज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर 3 करोड़ 40 लाख 67 हजार 719 मामले सामने आए है। अब तक 3 करोड़ 34 लाख 19 हजार 749 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 4 लाख 52 हजार 124 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 1 लाख 95 हजार 846 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। 

कितने नागरिकों को लगाया गया टीका
गौरतलब है कि अब तक देश में 97 करोड़ 65 लाख 89 हजार 540 नागरिकों को टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में 41 लाख 20 हजार 772 नागिरकों को कोविड टीका लगाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 101.7 करोड़ वैक्सीन डोज उपलब्ध करवाया गया है। 10 करोड़ 42 लाख से ज्यादा टीका अभी भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध है।