logo

थैलेसीमिया से पीड़ित 14 बच्चों का होगा बोन मैरो ट्रांसप्लांट, CCL  देगा 10 लाख रुपया

15179news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
राज्य में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया जाना है। इसके लिए 14 पीड़ित बच्चों का चयन किया जाएगा। सभी चयनित बच्चों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट बेंगलुरु के नारायण अस्पताल में किया जाएगा। 1 बच्चे के बोन मैरो ट्रांसप्लांट में करीब 14 लाख का खर्च होता हैं।  एक बच्चे के ऑपरेशन के लिए सीसीएल 10 लाख देगा और बाकी के 5 लाख मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना से दिए जाने की बात चल रही है ।  सिविल सर्जन डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया है कि इसके लिए विभाग से बात चल रही है उम्मीद है कि जल्द ही अनुमति मिल जाए। 

100 से अधिक बच्चे पहुंचे थे
सिविल सर्जन ने बताया कि बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए पहले स्क्रीनिंग की जा रही है  स्क्रीनिंग करने के लिए बेंगलुरु के नारायण अस्पताल से डॉक्टर एस भट्ट पहुंचे थे। यह अस्पताल हर महीने 14 बच्चों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट करता है।इसके लिए राज्य भर से 100 से अधिक बच्चे पहुंचे थे।सभी बच्चे अपने भाई या बहन और माता पिता के साथ पहुंचे थे क्योंकि अधिकतर मामलों में भाई बहन के ही सैंपल लिए जाते हैं । अगर भाई बहन ना हो तब वैसी स्तिथी में माता-पिता का सैंपल लिया जाता है। 

बोन मैरो ट्रांसप्लांट से बच्चे ठीक हो जाता है
जो बच्चे इस बीमारी से ग्रसित रहते हैं उन्हें हर महीने खून चढ़ाया जाता है। उनका शरीर खुद खून नहीं बना पाता है। इसका एकमात्र उपचार बोन मैरो ट्रांसप्लांट ही है।  बच्चों के भाई-बहन के सैंपल का मिलान हो जाने के बाद पीड़ित बच्चों में छोटे भाई बहन का बोन मैरो लेकर पीड़ित बच्चे में ट्रांसप्लांट कर दिया जाता है,जिसके बाद बच्चे का शरीर नॉर्मल हो जाता है। रांची सिविल सर्जन के अनुसार 85 फ़ीसदी बोन मैरो ट्रांसप्लांट में बच्चे पूरी तरह ठीक हो जाते हैं।