logo

सस्ती लोकप्रियता की फिराक में रहती है हेमंत सरकार: आदित्य साहू

13559news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

राज्य में आज ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया गया है। इस उद्द्घाटन के बाद बवाल मचा हुआ है। बीजेपी, सरकार पर सवाल उठा रही है कि जब यह ऑक्सीजन प्लांट पीएम केअर फंड से बना है, जिसका उद्घाटन पूरे देश में एक साथ कल होना है तो फिर आज झारखंड में सरकार ने किस नियत से प्लांट का उद्घाटन किया। भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने भी झारखंड की गठबंधन सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज राज्य के सत्ता पक्ष के दो कारनामे उनके नीति और नियत को फिर से उजागर करते हैं। राज्य सरकार केवल जनता को दिग्भ्रमित करके सत्ता सुख भोगना चाहती है।

विकास से सरकार का कोई लेना-देना नहीं
उन्होंने कहा कि सरकार का विकास से कुछ भी लेना-देना नहीं है। सरकार केवल सस्ती लोकप्रियता के फिराक में लगी रहती है। इसका ताजा उदाहरण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा पीएम केयर फंड से सभी जिलों में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करना। जबकि 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री पूरे देश मे इसका उद्घाटन करने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने यह जल्दबाजी क्यों की। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जिन लोगों ने पीएम केयर फंड पर सवाल उठाए थे। केंद्र सरकार को कोस रहे थे। इसके पहले भी मुख्यमंत्री ने भारत सरकार की पहल से झारखंड से रवाना  होने वाली ऑक्सीजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अपनी पीठ थपथपाई थी।

कांग्रेस पार्टी पर बीजेपी ने साधा निशाना
कांग्रेस पार्टी को भी निशाना बनाते हुए प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ कांग्रेस के दो मंत्री बादल पत्रलेख और बन्ना गुप्ता यूपी के राजनीतिक पर्यटन यात्रा पर जा रहे हैं। बीजेपी कांग्रेस पार्टी से यह जानना चाहती है कि आज उन्हें  यूपी के किसान याद आ रहे लेकिन झारखंड के किसानों की चिंता आपको नहीं है। 

किसानों के बकाये का भुगतान कब! 
कृषि विभाग कांग्रेस के पास है फिर क्यों नही अब तक किसानों के धान के बकाये का भुगतान हुआ। किसान क्यों यूरिया की कालाबाजारी के शिकार हो रहे। क्यों अधिक कीमत पर किसान यूरिया खरीदने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि अच्छा होता कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अपने पार्टी के मंत्रियों के साथ आदिवासियों की निर्मम हत्याएं हो रही वहां की यात्रा करके दुःख दर्द बांटते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को यात्रा का ही शौक है तो जरा छत्तीसगढ़ के किसानों का भी हाल चाल जानने जाना चाहिये। जरा राजस्थान भी चले जाएं जहां किसानों पर पिछले दिनों बर्बर लाठी चार्ज हुए हैं।

इसे भी पढ़िये: 

500 एलपीएम की गति से ऑक्सीजन सप्लाई होगी, स्टोर करने की क्षमता 1500 लीटर

जम्मू-कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, इंडियन आर्मी ने डिफ्यूज किया जिंदा मोर्टार