logo

लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी ने फूंका योगी आदित्यनाथ का पुतला, लखीमपुर की घटना की निंदा की

13542news.jpg

द फॉलोअप टीम, लोहरदगा:

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। गौरतलब है कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने यूपी के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में 4 किसानों सहित 8 लोगों की मौत मामले में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। इसी सिलसिले में राजधानी रांची सहित तमाम जिला मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। 

लखीमपुर खीरी की घटना का विरोध
गौरतलब है कि रविवार को यूपी के लखीमपुर खीरी स्थित तिकुनिया बस्ती के पास भड़की हिंसा मे 4 किसानों सहित 8 लोगों की मौत हो गई थी। आरोप है कि गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा के काफिले ने किसानों को गाड़ियों से रौंद दिया था जिसमें 4 किसानों की मौत हो गई। घटना बाद भड़की हिंसा में 4 और लोगों की मौत हो गई। कांग्रेस का आरोप है कि पीड़ित परिवारों से मिलने लखीमपुर खीरी जा रहीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को तानाशाही रूख अख्तियार करते हुए पहले हिरासत में लिया गया और फिर गिरफ्तार कर लिया। 

कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला करारा हमला
गौरतलब है कि लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी ने केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका और पावरगंज चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृहराज्य मंत्री बेलगाम हो गये हैं। उन्होंने कहा कि दोनों को घटना की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा देना चाहिए। सुखैर भगत ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर गुंडई का आरोप लगाया। कहा कि बीजेपी किसानों, गरीबों और वंचितों की आवाज दबाना चाहती है। लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी प्रियंका गांधी की लोकप्रियता से घबरा गई है।

इसे भी पढ़िये: 

रील लाइफ रावण ने दुनिया को कहा अलिवदा, दिल का दौरा पड़ने से अरविंद त्रिवेदी का निधन

नक्सल प्रभावित गांवों में पहुंची लोहरदगा SP प्रियंका मीणा, ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुईं