logo

रील लाइफ रावण ने दुनिया को कहा अलिवदा, दिल का दौरा पड़ने से अरविंद त्रिवेदी का निधन

13540news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुंबई:

रामानंद सागर के बेहद लोकप्रिय पौराणिक सीरियल ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार की रात निधन हो गया। वो 83 साल के थे और लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। कल रात उन्हें हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। इस खबर से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। वो टीवी की दुनिया के सबसे लोकप्रिय रावण रहे। 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला रामायण लगभग हर घर का पसंदीदा धारावाहिक हुआ करता था। 

भतीजे ने दी जानकारी 
उनके निधन की खबर उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने एक राष्ट्रीय समाचार चैनल वालों को दी। उन्होंने बताया कि उनके चाचाजी पिछले कुछ सालों से लगातार बीमार चल रहे थे। वह चलने-फिरने में भी असमर्थ थे। पिछले 3 साल से उनकी तबीयत कुछ ज्यादा ही खराब रहने लगी थी। 2-3 बार अस्पताल में भर्ती भी किया गया था। मंगलवार की रात 9 बजे से 9.30 बजे के बीच उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने इस दुनिया से अलविदा कह दिया।

इसे भी पढ़िये: 

नक्सल प्रभावित गांवों में पहुंची लोहरदगा SP प्रियंका मीणा, ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुईं

शिकारीपाड़ा में ESL ने ग्रामीणों को दिया निशुल्क एंबुलेंस, फिर भी क्यों हो रहा है विरोध