logo

जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुख, दी श्रद्धांजलि

13483news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

जानलेवा हमले में घायल पत्रकार बैजनाथ महतो की मौत हो गई। बैजनाथ महतो पर बीते 10 सितंबर को जानलेवा हमला किया गया था। बैजनाथ 10 सितंबर को तड़के तिरिल बस्ती के पास जख्मी हालत में मिले थे जहां से पीसीआर वाहन ने उनको इलाज के लिए रिम्स में भर्ती करवाया था। बैजनाथ महतो की हालत काफी गंभीर थी। उनका बीते 20 दिन से इलाज किया जा रहा था लेकिन हालत में सुधार नहीं हो रहा था। सोमवार को उनके निधन की सूचना मिली। 

हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दुख जताया
पत्रकार बैजनाथ महतो के निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रतिक्रिया सामने आई है। मुख्यमंत्री ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा कि रिम्स में इलाजरत पत्रकार बैजनाथ महतो जी के निधन की दुखद सूचना मिली। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने इससे पहले मामले में ट्वीट करते हुए कहा था कि पत्रकार पर जानलेवा हमला दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी, बख्शा नहीं जायेगा। 

10 सितंबर को किया गया था जानलेवा हमला
गौरतलब है कि झारखंड के मशहूर वीडियो जर्नलिस्ट रहे बैजनाथ महतो पर 10 सिंतबर को जानलेवा हमला किया गया था। बैजनाथ 10 सितंबर को तिरिल बस्ती के पास जख्मी हालत में मिले थे। उनका इलाज रिम्स में किया जा रहा था। गौरतलब है कि पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी आकाश उर्फ बेंगा को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक निधन के बाद बैजनाथ महतो के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है।

इसे भी पढ़िये: 

यूपी पुलिस की हिरासत में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, काफिला रोका

झारखंड में जल्द हो सकता है पंचायत चुनाव, चुनाव चिह्न का हो गया चयन