logo

संदिग्ध अवस्था में कमरे में मिली वनरक्षी की लाश, 2 महीने पहले हुई थी शादी 

13434news.jpg

द फॉलोअप टीम, रामगढ़:

भुरकुंडा में वन क्षेत्र पदाधिकारी कार्यालय हुड़ूमगढ़ा में कार्यरत एक वनरक्षी का शव बरामद हुआ है। वनरक्षी का शव कार्यालय के ही एक कमरे से मिला है।  वनरक्षी की पहचान 32 वर्षीय संतोष कुमार के रूप में हुई है। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार संतोष शुक्रवार की रात अपने कमरे में सोने गया था। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह उसके परिजन ने फोन लगाया तो किसी ने फोन नहीं रिसीव किया। परिजन परेशान हो गए। इसके बाद उन लोगों ने संतोष के सहकर्मियों को बताया कि वो कॉल रिसीव नहीं कर रहा है। बता दें कि संतोष कुमार की 2 महीने पहले ही शादी हुई थी। वनरक्षी की मौत कैसे हुई फिलहाल इसकी जांच जारी है। 

अंदर से बंद था दरवाजा 
सहकर्मी संतोष के कमरे के पास गए और दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो सहकर्मियों ने इसकी सूचना भुरकुंडा पुलिस को दी। पुलिस ने सहकर्मियों की उपस्थिति में दरवाजा तोड़ा तो देखा संतोष बिस्तर पर है और उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। तुरंत उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत किस वजह से हुई है यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
मृतक के भी परिजन भुरकुंडा पहुंच गए हैं। सबका रो-रोकर बुरा हाला है।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक संतोष कुमार 2014 में वनरक्षी के पद पर नियुक्त हुए थे। 2 महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।  पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

इसे भी पढ़िये: 

ट्रिपल मर्डर से दहला कानपुर! कमरे में खून से लथपथ पड़ी थी 3 लाशें, मृतकों में 12 साल का बच्चा भी शामिल

क्यों पेयजल के लिए नदी या तालाब तक जाते हैं लोग, नीति निर्धारकों से पूछना चाहिए सवाल- पीएम मोदी