द फॉलोअप टीम, रांची
झारखण्ड में भी कोरोना टीके को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। पिछले दिनों कोरोना टीका का ड्राई रन भी किया गया। उसके बाद अब प्रशासन वैक्सीनेशन सेंटर बनाने की तैयारी में लग गई है। रांची डीसी छवि रंजन ने इसकी तैयारी को लेकर एक बैठक भी आयोजित की।
चिकित्सा पदाधिकारी को बीडीओ के साथ मिलकर काम करने का निर्देश
मंगलवार को राजधानी रांची में डीसी छवि रंजन ने सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को बीडीओ के साथ मिलकर काम करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि कोरोना वैक्सीन सेण्टर को माप के अनुसार व्यवस्था करनी होगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 180 केंद्रों पर कोरोना का टीका लगाया जायेगा। और हर केंद्र पर 5-5 कर्मचारी नियुक्त किये जायेंगे।
रांची के 18 प्रखंडों में 10 - 10 वैक्सीनेशन सेंटर बनाये जाएंगे
रांची के 18 प्रखंड में 10-10 वैक्सीनेशन सेण्टर बनाये जायेंगे। हर सेण्टर पर पांच लोगो की टीम होगी, जिसमें चार वैक्सीनेशन ऑफिसर और एक वेक्सीनेटर होगा। सेण्टर पर आने वाले लाभार्थियों का वेरिफिकेशन फोटो वाले प्रमाण पत्र से की जाएगी। वेरिफिकेशन करने के बाद Co-win अप्लीकेशन पर उनके रिकॉर्ड की इंट्री की जाएगी।
वैक्सीन सेण्टर पर किन चीजों की रहेगी व्यवस्था
वैक्सीनेशन सेंटर पर शौचालय की व्यवस्था, पानी, बिजली, इंटरनेट कनेक्टिविटी वेंटिलेशन, एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था को डीसी ने गंभीर तरीके से लेने के लिए कहा है। डीसी ने जरुरी निर्देश देते हुए कहा है कि covid सेण्टर में हेल्पडेस्क एरिया, वेटिंग एरिया, वैक्सीनेशन रूम और ऑब्जर्वेशन रूम कि भी वयवस्था रखनी है। वैक्सीनेशन के पहले फेज में तीन प्रायरिटी ग्रुप बनाए गए हैं। इनमें सबसे पहले हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और फिर 50 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोग हैं।