logo

मेयर राजधानी के छठ घाटों का निरीक्षण करने निकलीं

2586news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची
छठ महापर्व पर सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइन के साथ अनुमति मिलने के बाद मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय और नगर आयुक्त मुकेश कुमार कई तालाब, डैम व छठ घाटों का निरीक्षण मंगलवार को फिर से करना शुरू कर दिया है। 

निरीक्षण पर निकलीं मेयर
रांची की मेयर आशा लकड़ा सुबह 11:30 बजे से छठ घाटों का निरीक्षण करने निकल गई हैं। मेयर सबसे पहले जोरार तालाब जाएंगी। यहा तालाब का निरीक्षण करने के बाद वह नामकुम तालाब का जायजा लेंगी। इसके बाद स्वर्णरेखा घाट का निरीक्षण करेंगी। मेयर के साथ नगर निगम के स्वास्थ्य शाखा के भी अधिकारी होंगे।  निरीक्षण के दौरान मेयर नदी घाट और तालाबों के किनारे साफ-सफाई की व्यवस्था देखेंगी।

ये भी पढ़ें......

घाटों पर चेंजिंग रूम भी होंगे 
गौरतलब है कि नगर निगम ने राजधानी के तकरीबन 40 छठ घाटों में साफ-सफाई का अभियान दीपावली से पहले से शुरू कर दिया था। निगम के अधिकारियों का कहना है कि सभी छठ घाट साफ कर दिए गए हैं। छठ घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके लिए नगर निगम के अधिकारी छठ घाटों का निरीक्षण होने के बाद बैठक कर नागरिक सुविधाओं का खाका तैयार करेंगे। घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था के अलावा चेंजिंग रूम भी तैयार होंगे। साथ ही घाटों पर लाल निशान लगाए जाएंगे। ताकि श्रद्धालु समझ सकें कि उसके आगे जाने पर खतरा है। छठ को लेकर देर से गाइडलाइन जारी होने की वजह से नगर निगम अब तक तैयारी नहीं कर पाया है।