logo

सरकार के निर्णय के विरुद्ध मेयर करेंगी छठ घाटों निरीक्षण

2548news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
झारखंड में एक तरफ छठ को लेकर जारी सरकारी दिशा निर्देश का लगातार विरोध हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ नगर निगम छठ की तैयारी में अभी भी जुटा हुआ है। जारी निर्देश में सरकार ने साफ किया है कि सार्वजनिक छठ घाटों में छठ नहीं करना है लेकिन रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा आज यानी मंगलवार को छठ घाटों का निरीक्षण करेंगी। 

सुबह 11.30 बजे से करेंगी निरीक्षण
रांची के मेयर आशा लकड़ा सुबह 11:30 बजे से छठ घाटों का निरीक्षण करेंगी। जगन्नाथपुर तालाब से निरीक्षण की शुरुआत कि जाएगी। यहां से निरीक्षण शुरू करते हुए धुर्वा डैम, स्वर्णरेखा घाट हटिया एवं स्वर्णरेखा का घाट, नामकुम घाट आदि का निरीक्षण होगा। मेयर आशा लकड़ा के साथ-साथ इस निरीक्षण में उपमहापौर एवं रांची नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। निरीक्षण के दौरान मेयर नदी घाट और तालाबों के किनारे साफ-सफाई की व्यवस्था देखेंगी।

ये भी पढ़ें......

मेयर ने सरकार को लिखा है पत्र
मेयर आशा लकड़ा ने इस संबंध में सरकार को एक पत्र भी लिखा है। इस पत्र में कहा गया है कि नगर निगम पहले से ही नदी घाट और तालाबों की साफ-सफाई में जुटा हुआ है। इससे लोग भी नदी और तालाब के किनारे छठ पूजा करने का मन बना चुके हैं। अचानक इस पर रोक लगाने से नगर निगम के सामने भी मुसीबत खड़ी हो गई है। नगर निगम इतने कम समय में लोगों के लिए स्थायी जल कुंड में पानी कहां से भरेगा।
निगम के पास संसाधन का भी अभाव है। उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि अभी हाल ही में राज्य में दो उप चुनाव हुए हैं। इन उपचुनाव में विजेता पार्टियों ने विजय जुलूस भी निकाले। इसमें भीड़ रही। तब कोरोना का खौफ किसी को नहीं था। अब महाआस्था के इस पर्व को लेकर पूजा पर प्रतिबंध किसलिए लगाए जा रहे हैं।