द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
11 जुलाई को मानगो के बिजनेसमैन तरनजीत सिंह की फिलीपींस के मनीला में गोली मारकर हत्याकर दी गयी थी। हत्या के चौथे दिन बाद तरनजीत की शवयात्रा निकाली गई। उसको दूल्हे की तरह सजाकर अंतिम विदाई दी गयी। मां की इच्छा थी कि उनके बेटे को दूल्हे की तरह सजाकर विदा किया जाए। तरनजीत को नए कपडे पहनाए गए। सिर पर सेहरा सजाया गया। एंटीपॉलो गुरुद्वारा के ग्रंथी बाबा जी ने अरदास एवं पाठ किया। अंतिम यात्रा में शामिल हुए लोगों ने गुरुद्वारा में लंगर किया।
फिलीपींस के लोग शामिल हुए अंतिम यात्रा में
तरनजीत सिंह की अंतिम संस्कार में सिख समुदाय के फिलीपींस समुदाय के लोग शामिल हुए। तरनजीत के मामा कुलदीप सिंह ने बताया कि 15 मिनट में दहन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अस्थियां एंटीपोलो गुरुद्वारा में रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया जैसे ही हवाई सेवा शुरू होगी अस्थियों को स्वर्णरेखा नदी में प्रवाहित किया जायेगा। तरनजीत के बाकी परिवारवालों ने अंतिम संस्कार को घर से लाइव देख रहे थे। तरनजीत सिंह के मानगो स्थित घर पर सुखमणि साहब पाठ हुआ।