logo

घर में महिला को अकेले देख बदमाशों ने किया हमला, साथ में उड़ा ले गए 1 लाख रूपये

4306news.jpg
द फॉलोअप टीम, बोकारो 
बुधवार की देर शाम बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के बरटांड टोला निवासी शंकुन्तला देवी के घर कुछ बदमाश घुस गए और उनपर हमला कर दिया। लोगों ने बताया की अपराधी पड़ोसी गांव के ही है। अपराधियों ने महिला को घर में अकेले पा कर हमला किया। हमले में शंकुन्तला देवी को काफी चोट आयी हैं। दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक घर में घुसे बदमाशों ने महिलाओं से बदतमीजी एवं छेड़खानी करने का भी प्रयास किया। बदमाशों ने घर के अलमारी में रखे एक लाख रुपए व जेवरात भी ले गए। महिला ने बताया की सबकी के पास हथियार थे। जब महिला ने शोरगुल किया तो आरोपी भाग गए।

घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई 
पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है और मामले की  जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले को भूमि विवाद से सम्बंधित बताया। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि कुछ नामजद एवं अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। हालांकि घटना पड़ोस में लगाये गए सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस अभी मामले को लेकर कुछ कह नहीं रही है, बस इतना बताया जा रहा है कि सुराग हाथ लगते ही अपराधियों को पकड़ा जायेगा।