logo

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से मिले सरयू राय, स्वास्थ्य की ली जानकारी

3662news.jpg
द फॉलोअप टीम, चेन्नई
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के फेफड़े का सफल प्रत्यारोपण हुआ है, जिसके बाद से उनसे मिलने वालों का अस्पताल में तांता लगा है। जगरनाथ महतो के फेफड़ा प्रत्यारोपण के बाद उनका हालचाल लेने के लिए विधायक सरयू राय भी चेन्नई के एमजीएम हेल्थकेयर पहुंचे।

तेजी से स्वास्थ्य में सुधार
सरयू राय ने डॉक्टरों से शिक्षा मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली। बातचीत के दौरान ऑन ड्यूटी डॉ राम सुब्रमण्यम ने बताया कि उनका स्वास्थ्य तेजी से सामान्य हो रहा है, बहुत जल्द वे आईसीयू से वार्ड में स्थानांतरित हो जाएंगे।

लंबे समय से हैं बीमार
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। पहले उनका इलाज रांची के मेडिका में किया जा रहा था, लेकिन जब वहां स्थिति ठीक नहीं हुई तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पहल पर एयर एंबुलेंस से चेन्नई स्थित महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया, जहां उनके फेफड़े का प्रत्यारोपण 10 नवंबर को किया गया था।