logo

रांची : शुक्रवार से बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड, छाएगा कोहरा

2963news.jpg
द फॉलोअप टीम : 
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और तेज शीतलहर के कारन अगले कुछ दिनों में रांची में न्यूनतम तापमान में कमी आएगी और रात में ठंड बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बन रहा है, जिसका असर झारखंड पर नहीं पड़ेगा, लेकिन उत्तर भारत में तेज शीतलहर और बर्फबारी से आसपास के प्रदेशों में ठंड बढ़ने की संभावना है।

शुक्रवार से छाएगा कोहरा अभी रांची में सुबह से ही आसमान साफ रह रहा है। शुक्रवार से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आसमान साफ रहेगा। चार दिसंबर तक शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें...

आज तापमान में नहीं नहीं होगा बदलाव
सोमवार को भी रांची में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि हुई। रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस जबकि सबसे कम 10.1 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज का दर्ज किया गया।