logo

साफ हुआ रांची का मौसम, 16 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार

5038news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
राजधानी रांची में अब मौसम की अठखेलियां खत्म सी हो गयी, आसमान साफ हो गया है। कनकनाती ठण्ड और शीतलहरी से भी काफी राहत मिली है। मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार तक रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं 16 फरवरी से एक बार फिर से मौसम अपना रंग बदल सकता है। बता दें कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 16 फरवरी को राजधानी रांची समेत राज्य के कुछ इलाकों बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में मौसम सामान्य रूप से शुष्क बना रहा।

बदल सकता है मौसम 
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि वर्तमान में एक चक्रवातीय क्षेत्र हरियाणा और आसपास के राज्यों में समुद्र तल से 0.9 किमी उपर बन रहा है। जिसका असर झारखंड पर भी पड़ने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही बात करे राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान की तो यह चाईबासा का ही 31.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं कांके का 09.2 डिग्री सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।