logo

रांची की आराधना आज नजर आएँगी सोनी टीवी पर, जानिये किस सीरियल में दिखेंगी लीड रोल में

4299news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 

इन दिनों रांची जैसे छोटे शहर से भी लोग निकलकर मुंबई में अभिनय की दुनिया में अपना नाम बना रहे हैं। आज कई लोगों ने अपना नाम मुंबई जैसे बड़े शहर में दर्ज करवा लिया है। वहीँ रांची की ही एक और बेटी अभिनय की दुनिया में पहुंच कर रांची का नाम रौशन कर रही हैं। दरअसल हम बात आराधना शर्मा की जो एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। और अब वो आराधना सोनी सब पर प्रसारित होने वाले सीरियल होरी द गायब मोड ऑन में आज से नजर आने वाली हैं। आराधना इस सीरियल में एक लीड रोल में नजर आएंगी। वह इसमें एक जर्नलिस्ट की भूमिका में नजर आएंगी। जो गायब हो कर लोगों की मदद करने वाले हीरो की सच्चाई का पता करने की कोशिश करती है। इस चैलेंजिंग रोल के लिए वह काफी मेहनत कर रहीं हैं।


स्प्लिट्स विला के सीजन-12  में भी दिखने वालीं है  
एमटीवी का लोकप्रिय डेटिंग शो स्प्लिट्स विला के सीजन-12 में भी आराधना शर्मा नजर आएंगी। स्प्लिट्स विला युवाओं का काफी लोकप्रिय टीवी शो है। इस शो में प्रतिभागी लड़के-लड़कियां डेटिंग रियलिटी प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। इन्होने कई एड फिल्म और शॉर्ट फिल्म में भी काम किया है। इसके साथ ही मॉडलिंग में भी उन्होंने अपनी  पहचान बनाई है। वह 2018 के एफबीबी फेमिना कैंपस प्रिंसेज फाइनलिस्ट भी थीं।