logo

दागी को महामंत्री बनाने पर धनबाद भाजपा में विरोध शुरू

2981news.jpg
द फॉलोअप टीम , धनबाद
धनबाद में महानगर भाजपा कमेटी की घोषणा हो गई है। श्रवण राय को भाजपा धनबाद महानगर का महामंत्री और होटल कारोबारी प्रदीप मंडल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि श्रवण राय पर हत्या,  आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। प्रदीप मंडल के होटल में कई बार उत्पाद विभाग एवं पुलिस अवैध शराब को लेकर छापामरी कर चुकी है। इन दोनों के नाम पर धनबाद भाजपा में विरोध शुरू हो गया है। धनबाद से लेकर रांची तक विरोध हो रहा है।

हत्या में नामजद अभियुक्त रहे हैं श्रवण 
बता दें कि श्रवण राय जिला भाजपा की राजनीति में कभी बहुत सक्रिय नहीं रहे। वर्ष 2004 में जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में जंगी पासवान की हुई हत्या में श्रवण राय नामजद अभियुक्त बने थे। भाजपा के नये कोषाध्यक्ष बने प्रदीप मंडल का बलियापुर हीरक रोड में गीतांजलि होटल है। उनके होटल में कई बार उत्पाद विभाग एवं सरायढेला पुलिस छापामरी कर चुकी है। इन्हीं वजह से धनबाद भाजपा में विरोध शुरू हो गया है। पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामदेव महतो ने कहा कि धनबाद भाजपा महानगर कमेटी में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं दी गयी है। बल्कि जो चंद दिन पहले पार्टी में आये हैं, उन्हें पदाधिकारी बना दिया गया। धनबाद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुरेश कुमार महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान नहीं दिया गया है।

ये भी पढ़ें.......