logo

विधानसभा स्थापना दिवस पर सम्मानित हुए विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लोग

विधानसभा स्थापना दिवस पर सम्मानित हुए विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लोग
द फाॅलोअप टीम, रांची 
झारखंड विधानसभा के नए भवन के स्थापना दिवस पर विधानसभा सभागार में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। अतिथियों के स्वागत के बाद विभिन्न क्षेत्र के लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मानित करने के बाद मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। 

नलिन सोरेन को मिला उत्कृष्ट विधायक सम्मान 
शिकारीपाड़ा के विधायक नलिन सोरेन को उत्कृष्ट विधायक सम्मान मिला। नलिन सातवीं बार विधायक बने हैं। उन्होंने कहा कि चयन समिति ने किस आधार पर उनका चयन किया, उन्हें नहीं पता। लेकिन वे जनता की सेवा में निरंतर लगे रहेंगे। उन्होंने अपने इस मुकाम के पीछे अपने क्षेत्र की जनता का हाथ बताया। 

छात्र, सैनिक और कोरोना वॉरियर्स को भी मिला सम्मान 
महामारी के दौर में पिछले दिनों योगदान देने के लिए भी कई लोगों को स्मान मिला। इसमें रिम्स की नर्स रामरेखा का नाम शामिल है। इसके साथ ही 12वीं की परीक्षा में तीनों संकायों के टॉपरों को भी सम्मानित किया गया। देश की रक्षा में जान गंवा चुके वीर सैनिकों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया।