logo

अब आईआईएम रांची से कर सकते हैं पांच वर्षीय एमबीए की पढ़ाई, जानिए क्या है फीस

5124news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची :
अब इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट रांची में भी छात्र पांच वर्षीय एमबीए की पढ़ाई कर सकेंगे। इसके बाद आईआईएम रांची देश ऐसा का दूसरा आईआईएम बन गया है, जहां पांच वर्षीय एमबीए कोर्स की शुरुआत हुई है। इससे पहले केवल आईआईएम इंदौर पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एमबीए की पढ़ाई कराता था। जानकारी के अनुसार रांची में इस पांच वर्षीय कोर्स का पहला बैच 2021 से 2026 के लिए शुरू हो रहा है। वहीं, आईआईएम रांची के पांच वर्षीय एमबीए कोर्स में एडमिशन सैट टेस्ट स्कोर के आधार पर मिलेगा। इसके साथ ही जानकारी के अनुसार इस वर्ष 120 सीटों के लिए एडमिशन लिया जाएगा। 

एंटीग्रेटेड प्रोग्राम के लिए 14 लाख रुपये फीस हुई निर्धारित
जनकारी के अनुसार इस पांच वर्षीय एंटीग्रेटेड प्रोग्राम के लिए आईआईएम रांची ने 14 लाख रुपये फीस निर्धारित किया है। हॉस्टल रूम चार्ज और मेस चार्ज अलग से लिया जायेगा। इस कोर्स में 12वीं पास विद्यार्थी एडमिशन ले सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार एडमिशन के लिए 12वीं में संकाय की बाध्यता नहीं है। सामान्य श्रेणी के स्टूडेंट्स के लिए 12 वीं में 60 फीसदी और वहीं आरक्षित श्रेणी के लिए 55 फीसदी अंक जरूरी है।

ये भी पढ़ें......

क्या होगा कोर्स का करिकुलम
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह इंटीग्रेटेड प्रोग्राम पूरे पांच साल का है, जिसे पूरा करने के बाद यह एमबीए के समतुल्य होगा। जानकारी के मुताबिक इस कोर्स में कुल 15 टर्म्स होंगे और कोर्स को दो हिस्सों में बांटा गया है। पहला हिस्सा तीन साल का होगा जिसे फाउंडेशन कहा जाता है। दूसरा दो साल संस्थान के अनुसार पूरी तरह मैनेजमेंट पर फोकस होगा। फाउंडेशन के दौरान विद्यार्थियों को सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी, लिटरेचर, फाइन आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज, मैथ्स, इकोनॉमिक्स, स्टैटिस्टिक्स, पॉलिटिकल साइंस पढ़ाया जायेगा।