logo

केंद्र सरकार के निजीकरण अभियान को रोकने के लिए 26 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल

2672news.jpg
द फॉलोअ टीम, धनबाद: 
रेलवे कर्मचारियों में निजीकरण के खिलाफ बेहद आक्रोश है। केंद्र सरकार के निजीकरण अभियान को रोकने के लिए 26 नवंबर को होनेवाली देशव्यापी हड़ताल को रेलवे कर्मचारियों का भी समर्थन मिला है। इसके समर्थन में बनी रेलवे संयुक्त संघर्ष समिति 22 नवंबर से ही हड़ताल के समर्थन में अभियान शुरू कर देगी। 22 नवंबर को गोमो के ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसि‍एशन के दफ्तर में कंवेंशन का आयोजन होगा। 25 नवंबर की शाम हड़ताल के समर्थन में रेलवे कर्मचारी मशाल जुलूस निकालेंगे। 26 को रेलवे स्टेशन परिसर में धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम है।

ये भी पढ़ें.......

दूसरी यूनियन असमजंस की स्थिति में 
ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाईज यूनियन से जुड़े मंटू ने बताया कि आंदोलन में सभी यूनियनों को आमंत्रित किया गया है। इस वजह से किसी यूनियन के नामकरण के बजाय संयुक्त संघर्ष समिति का गठन हुआ है। 26 नवंबर की हड़ताल में इसका प्रभाव दिखेगा। हालांकि दूसरी यूनियन फिलहाल इस हड़ताल को लेकर अपना पत्ता नहीं खोल रही हैं। यूनियन नेताओं का कहना है कि मुख्यालय स्तर पर दिशा-निर्देश मिलने के बाद ही हड़ताल के समर्थन के बारे में घोषणा की जा सकेगी।