logo

बच्ची को लेकर फरार महिला अपहर्ता डेढ़ घंटे में पकड़ी गई, परिजन ने ली राहत की सांस

2671news.jpg
द फॉलोअप टीम, सरायकेला:
सरायकेला-खरसावां के चांडिल थाना क्षेत्र के आसानबनी गांव के टोला साही झरना बस्ती से शनिवार की सुबह घर के बाहर मोबाइल देख रही एक चार वर्षीय बच्ची गीता हेम्ब्रम का एक महिला ने अपहरण कर लिया। अपहरण की घटना के बाद परिजन और गांववाले गीता हेम्ब्रम की खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। मायूस होकर गीता हेंब्रम के पिता सुभाष हेम्ब्रम ने इसकी सूचना चांडिल पुलिस को दी। 

डेढ़ घंटे में पुलिस ने बच्ची को खोज निकाला
सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस हरकत में आई। महज डेढ़ घंटे में ही चांडिल पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। इसके साथ ही महिला अपहर्ता को भी धर दबोचा गया। बिटिया की सकुशल वापसी के बाद परिजन ने राहत की सांस ली। गीता की बरामदगी को लेकर चांडिल पुलिस ने पूरे जिले में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान महिला अपहर्ता गीता हेंब्रम को लेकर पैदल आदित्यपुर से बिष्टुपुर की ओर जा रही थी। तभी आदित्यपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान आदित्यपुर के खरकाई ब्रिज के समीप उस महिला को बच्ची के साथ धर दबोचा। 

ये भी पढ़ें.......

पुलिस महिला की कुंडली खंगालने में जुटी 
इस संबंध में चांडिल थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र नारायण ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 6 बजे गीता हेंब्रम मोबाइल में कार्टून देख रही थी, तभी महिला ज्योत्सना कुमार ने चार वर्षीया गीता हेम्ब्रम का अपहरण कर लिया था। उन्होंने बताया कि महिला ज्योत्सना कुमार पटमदा की निवासी है। पुलिस महिला की कुंडली खंगाल रही है।