logo

झारखण्ड में अभी और सताएगी ठण्ड , 18 जनवरी के बाद बढ़ सकता है पारा

4088news.jpg
द फ़ॉलोअप टीम, रांची 
राजधानी रांची में मौसम के करवट बदलते ही पारा लुढ़क गया है। गुरुवार को रांची का तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम है। इस कारण एक बार फिर रांची में सर्दी बढ़ गई है। धूप खिलने के बाद भी लोगों को कनकनी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक अगले तीन दिनों तक रांची वासियों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। 

ये भी पढ़ें......

18 जनवरी से तापमान में होगी बढ़ोतरी  18 जनवरी से न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस दौरान रांची और आसपास के इलाके में सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा। वहीं दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो जाएगा।



कांके में ठण्ड ने दिखाए तांडव, 7 डिग्री पंहुचा पारा  
राज्य में सबसे ज्यादा ठंडा कांके (रांची) में दर्ज किया गया है। कांके का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं रांची शहर का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं उच्चतम तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान भी रांची में ही दर्ज किया गया है। गुरुवार को रांची का उच्चतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि डाल्टेनगंज का 24.6, चाईबासा का 24.8 और बोकारो को 24.1 डिग्री सेल्सियस उच्चतम तापमान दर्ज किया गया है।