logo

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में स्पीच देने वाले झारखंड के पहले मुख्‍यमंत्री होंगे हेमंत सोरेन, 20 फरवरी सुबह 10 बजे का इंतजार

3634news.jpg
दुनिया के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को बुलावा भेजा है। 2021 में 19 से 21 फरवरी तक वहां एक कॉन्फ्रेंस होने जा रही है। उसी में शिरकत के लिए सीएम को न्योता दिया गया है। उन्‍होंने शामिल होने की हामी भी भर दी है। 20 फरवरी को दिन के 10 बजे सीएम हेमंत सोरेन इस कॉन्फ्रेंस में ऑनलाइन हिस्सा लेंगे और अपना लेक्‍चर देंगे। 

18वें वार्षिक भारत सम्मेलन में बात रखेंगे हेमंत
आदिवासियों के अधिकार, विकास, राज्य तथा केन्द्र सरकार का समन्वय, कोरोना महामारी के दौरान किये गए काम सहित कई अन्य मुद्दों पर सीएम लेक्चर देंगे। झारखंड में पहली बार किसी सीएम को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने निमंत्रण दिया है। इससे विश्व पटल पर आदिवासियों के मुद्दे को भी रखा जा सकेगा। 18वां वार्षिक भारत सम्मेलन में दुनिया भर के चुनिंदा लोगों को आमंत्रित किया गया है। जो भारत और उससे जुडे मुद्दे पर अपनी बात रखेंगे। 

ये भी पढ़ें..... 

जाने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के बारे में
हार्वर्ड विश्वविद्यालय अमेरिका के मैसाचुसैट्स शहर के कैंब्रिज में स्थित है। ये एक निजी विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना 1636 में औपनिवेशिक मैसाचुसैट्स कानून के तहत हुआ। हार्वर्ड अमेरिका में उच्च शिक्षा का सबसे पुराना संस्थान है और वर्तमान में इसकी दस शैक्षणिक ईकाईयां हैं। यह अमेरिका का पहला और सबसे पुराना निगम है। शुरुआत में यह न्यू कॉलेज या द कॉलेज ऑफ न्यू टाऊन के नाम से जाना जाता था। 13 मार्च 1639 को इसका नाम बदलकर हार्वर्ड कॉलेज रखा गया। यह नाम जॉन हार्वर्ड के नाम पर रखा गया, जिसने संस्थान को सुचारू रूप से चलाने के लिए चार सौ किताबों वाले एक पुस्तकालय सहित 779 डॉलर की राशि दान में दी। पहलीबार मैसाचुसैट्स के संविधान-1780 में हार्वर्ड के साथ यूनिवर्सिटी शब्द जोड़ा गया। हार्वर्ड दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में से एक है। 2010 में इस विश्वविद्यालय में 2100 से अधिक फैकल्टी सदस्य हैं और इसके डिग्री प्रोग्राम में हर वर्ष 21000 छात्र दाखिला लेते हैं। इस समय इसमें 7000 विदेशी छात्र पढ़ रहे हैं।