logo

राज्य सरकार जनता के साथ विश्वासघात कर रही है : आजसू बुद्धिजीवी मंच

3633news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची  
आजसू बुद्धिजीवी मंच की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक  रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय में सम्पन्न हुई, जिसमें राज्य के विभिन्न जिले से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डोमन सिंह मुंडा ने कहा कि ये वक्त झारखंड के बुद्धिजीवियों के सजग रहने का है, जबकि मौजूदा झारखंड सरकार, झारखंड के युवाओं को रोज़गार, नियोजन नीति से दूर ले जा रही है। यहां के ट्राइबल, टिम्बर और टूरिज़्म को लेकर उदासीन है। सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। जनता के मतों का विश्वास लेने के बाद सदन के अंदर विश्वासघात कर रही है। 

कायदे से नहीं, वायदे के भरोसे चल रही है सरकार : देवशरण
बतौर विशिष्ट अथिति आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि मौजूदा सरकार कायदे से नहीं, बल्कि वायदे के भरोसे चल रही है। और उन वायदे को एक-एक कर तोड़ा जा रहा है। ये सीधे तौर से विश्वास मत का विश्वासघात है, और झारखंड सरोकार से जुड़ी माटी की पार्टी आजसू पार्टी इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इसलिए राज्य के बुद्धिजीवी एकजुट कर सारे विषयों के प्रति जनचेतना लाने का कार्य करे।

ये भी पढ़ें..... 

कार्यक्रम का स्वागत भाषण करते हुए डॉ मुकुंद चन्द्र मेहता ने कहा कि संगठनात्मक संरचना के साथ आजसू बुद्धिजीवी मंच पूरे राज्य में वैचारिक क्रांति का सबसे बड़ा मंच होगा और दिग्भ्रमित जनतन्त्र के लिए विकास के रोड मैप के साथ उपस्थित होगा। इस मंच की जनचेतना का वाइब्रेशन जल्द महसूस होगा। 

अंचल किंगर ने कहा कि ऐसी वैचारिक मंच की नियमित बैठक वैचारिक क्रांति में मददगार साबित होगी। यह बात पटल पर उभर कर आई कि मौजूदा सरकार स्थानीय नीति, रोज़गार, नियोजन नीति, कृषि, जल, जंगल, ज़मीन, शिक्षा, वन उपवन संरक्षण, सभी विषयों से दिग्भ्रमित हो गयी है।