logo

एम्स में गार्ड को कोविड-19 टीका लगने के बाद एलर्जी हुई, अस्पताल में कराया गया भर्ती

4154news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली
दिल्ली ईएमएस में शनिवार को एक गार्ड को कोवैक्सीन टीके की पहली खुराक लगाए जाने के बाद एलर्जी हो गई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शरीर पर चकते हो गए 
एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया के अनुसार शाम चार बजे के बाद इस सुरक्षा गार्ड को टीका लगाया गया और उसके 15-20 मिनट बाद उसकी धड़कन बढ़ गई तथा उसके शरीर पर चकत्ते हो गए जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया।

स्थिति में हो रहा सुधार 
रणदीप गुलेरिया ने कहा, ‘‘उसका तत्काल उपयुक्त उपचार किया गया और उसकी स्थिति सुधरी। अब उसकी स्थिति स्थिर है। एहतियात के तौर पर उसे रातभर के लिए चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उसे सुबह में छुट्टी दिए जाने की संभावना है।’’