logo

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, जमशेदपुर में दंपति गिरफ्तार

3317news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर 
जमशेदपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में रह रहे पति-पत्नी का नाम इसमें शामिल है। नितिन कुमार गुप्ता एवं उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नितिन कुमार गुप्ता एवं उसकी पत्नी के खिलाफ टाटा स्टील में सुरक्षा विभाग के पदाधिकारी महेश प्रसाद ने 13 जून को मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। छानबीन के दौरान दंपति सहयोगी राजीव कुमार को रांची अरगोड़ा से गिरफ्तार किया था। फिर उससे पूछताछ में शामिल जानकारी के आधार पर दंपति को दिल्ली से पकड़ा गया है। 

खुद को बताया था केंद्र के विधि एवं न्याय मंत्रालय का प्रधान सलाहकार 
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित खुद को केंद्र के विधि एवं न्याय मंत्रालय का प्रधान सलाहकार बताया था। इसी तरह दोनों ने राजस्थान, यूपी, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड के कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। 

ये भी पढ़ें......

150 लोगों की फर्जी तरीके से नौकरी लगाई।
आरोपित दंपति ने कहा कि उन्होंने ने लगभग 150 लोगों की फर्जी तरीके से विभिन्न कंपनयों में नौकरी लगाई है। दंपति के विरूद्ध दिल्ली क्राइम ब्रांच और एसओजी में भी मामला दर्ज है। दंपति से बरामद मोबाइल में कई अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड और चैट मैसेज पुलिस को मिले हैं, जो नौकरी दिलाने और उसके एवज में रुपयों के लेन-देन से सम्बन्धित हैं।