logo

नोटबंदी के चार साल, कांग्रेस ने मनाया विश्वासघात दिवस

2247news.jpg
द फाॅलोअप टीम, रांची
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नोटबंदी के चार वर्ष पूरे होने पर रविवार को रांची समेत राज्यभर में विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान रांची में पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को काला बिल्ला लगाया और विभिन्न सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर विरोध दर्ज कराया गया।

इस दौरान प्रदेष के कई आला नेता थे उपस्थित 
इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मंत्री, विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और प्रदेश पदाधिकारी समेत तमाम नेता उपस्थित थे। 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा 
विश्वासघात दिवस मना रहे कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि नोटबंदी से भारतीय अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी, किसान तबाह गये, असंगठित क्षेत्र के कामगार बर्बाद हो गये, करोड़ों लोग बेरोजगार हो गये, पैसे निकालने के लिए लाईन में लगे सैकड़ों लोगों की मौत हो गयी, महिलाओं की जमा पूंजी छीन गयी, लेकिन चंद पूंजीपति मित्रों को लाभ दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश की अर्थव्यवस्था का सत्यानाश कर दिया।

ये भी पढ़ें......

किशोर नाथ साहदेव ने कहा 
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने विमुद्रीकरण के चार वर्ष पूरे होने पर भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नोटबंदी से भाजपा के भ्रष्टाचार का चेहरा उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बावजूद  99.30 विमुद्रीकृत धन व्यवस्था में वापस आ गया, वहीं  असंगठित क्षेत्र पूरी तरह से नष्ट हो गया। शाहदेव ने कहा कि नोटबंदी के बावजूद 99.30 प्रतिशत विमुद्रीकृत धन व्यवस्था में वापस आना बताता है कि काला धन को नहीं मिटाया जा सका, इससे गरीब और मध्यम वर्ग प्रभावित हुआ।

कर्यक्रम में ये तमाम नेता थे उपस्थित 
विश्वाघात दिवस कार्यक्रम में  कांग्रेसी नेता जितेंद्र त्रिवेदी  सुषमा हेंब्रम,विनीता पाठक सोनी नायक, शैलेश चैबे,फिरोज रिजवी मुन्ना,कुमुद रंजन,देवजीत देवघरिया, सुभम राजपूत, मोहित राज, बबलू राम,रोहन सिंह, आसिफ रजक, भुवनेश ठाकुर, अनिल सिंह, कृष्णा सहाय, राजीव, पुनित, गौरव आंनद उपस्थित थे।