logo

पांच को लगेगा लोन मेला, 500 वेंडरों को मिलेगा 10 हजार रुपये का लोन

3027news.jpg
द फॉलोअ टीम, रांची 
रांची के वेंडरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें 10 हजार रुपये का लोन दिया जा रहा है। इसके लिए रांची नगर निगम 5 दिसंबर को हरमू मैदान में लोन मेले का आयोजल करेगा। मेले में 500 वेंडरों को बिना किसी शर्त के 10 हजार रुपये दिये जाएंगे। उक्त जानकारी गुरुवार को मेयर आशा लकड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि जिसमे रांची नगर निगम क्षेत्र के 2,778 वेंडरों को प्रधानमंत्री स्वनिधि से बिना शर्त के 10,000 रुपये का लोन दिया जाना है। 5 दिसंबर को 500 लाभुकों को लोन मिलोगा। इसके बाद बाकि लोगों को लोन मिलोगा। 

दुरुस्त होंगे रैन बसेरे, लोगों को मिलेगो कंबल 
गुरुबार को मेयर ने समीक्षा बैठक भी की। समीक्षा के दौरान मेयर ने रांची नगर निगम क्षेत्र में स्थित 13 रैन बसेरों (आश्रयग्रहों) को भी दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। कहा, सभी रैन बसेरों को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए, ताकि ठंड के इस मौसम में गरीब व असहाय लोगों को इसका लाभ मिल सके। आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। इसे देखते हुए गरीब व असहाय लोगों को ठंड से बचाव के लिए उचित उपाय किया जाए। साथ ही उन्हें ठंड से बचाव के लिए जल्द से जल्द कंबल उपलब्ध कराने की व्यवस्था कराएं। 

कौशल विकास योजना के तहत हो रहे कार्यों की जानकारी ली 
समीक्षा बैठक के दौरान मेयर ने विभागीय अधिकारियों से कौशल विकास योजना के तहत चल रहे प्रशिक्षण केंद्रों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने मेयर को बताया कि लॉकडाउन के कारण सभी प्रशिक्षण केंद्र अभी बंद हैं। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित प्रशिक्षण केंद्रों को कैसे शुरू किया जा सकता है, इसकी तैयारी करें। बैठक में उप नगर आयुक्त कुंवर पाहन समेत एनयूएलएम के शाखा प्रभारी व सिटी मैनेजर उपस्थित थे।