logo

रांची नगर निगम के नये भवन की कमियां की गईं दूर, मेयर आशा लकड़ा ने लिया जायजा

4158news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
विधि-विधान से पूजा अर्चना कर रांची नगर निगम के नए भवन में कार्य शुरू किए जाने की तैयारी कर ली गई है। रांची नगर निगम की महापौर आशा लकड़ा ने रविवार को नए भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम का 36 विभाग है। छोटे से कार्यालय में संचालित होने से बहुत परेशानियां होती थी। लेकिन नए भवन के बनने से आम लोगों को सुविधा होगी।

ये भी पढ़ें.....



पूर्वी भारत का सबसे बेहतरीन नगर निगम भवन 
जुड़को के द्वारा बनाए गए रांची नगर निगम के नए भवन में कुछ कमियां थी। निर्देश के बाद उन कमियों को भी हटा लिया गया है। कुछ कार्यों को करने का आश्वासन भी दिया गया है। जो काम अधूरे हैं उसे भी जल्द पूरा कर लिया किया जाएगा। महापौर ने ये भी बताया कि पूर्वी भारत का यह सबसे बेहतरीन रांची नगर निगम का भवन बनाया गया है। इसको लेकर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को धन्यवाद दिया और कहा  कि उनकी वजह से ही यह संभव हो पाया है। साल का पहला निगम बोर्ड बैठक भी 21 जनवरी को नए भवन में ही संपन्न होगी।