logo

चिराग पासवान ने शुरू किया #असंभवनीतीश मुहिम, नीतीश सरकार से मांगा पांच साल का हिसाब

1831news.jpg
द फॉलोअप टीम, पटना
बिहार में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार पर अभी तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। चिराग ने सोमवार को एक के बाद एक कर के कई ट्वीट किए और नीतीश कुमार समेत उनके मंत्री और विधायकों को घेरा। चिराग ने ट्वीट करते हुए ये भी दावा किया है कि इस बार के चुनाव में जेडीयू से अधिक सीटों पर लोजपा के प्रत्याशी जीतेंगे। 

चिराग ने नीतीश को पांच ट्वीट किए 
1. उन्होंने लिखा है कि आप सभी के स्नेह-आशीर्वाद और साथ से बिहार में जेडीयू से ज़्यादा सीटें लोजपा जीतेगी और #बिहार1stबिहारी1st के संकल्प के साथ नया बिहार और युवा बिहार बनाएगी। 
2. चिराग ने पांच साल के शासन में सात निश्चय योजना पर सवाल करते हुए लिखा है- पिछले 5 साल में बिहार में अफ़सरों का राज रहा है। सात निश्चय में कोई भी निश्चय पूरा नहीं हुआ। पिछले 5 साल में हुए कार्यों का ब्योरा दें आदरणीय  @NitishKumarजी।
 3. चिराग ने पिछले पांच साल का हिसाब मांगते हुए लिखा है- पिछले 5 साल के कार्यकाल पर कुछ नहीं बोलना एक फ़रेब है। बिहार की जनता को जानबूझ कर पिछले 5 साल के कार्यों को नहीं बताया जा रहा है। सिर्फ़ कुर्सी के खेल में पिछले 5 साल साहब ने बिहारियों के बर्बाद किए।
 4. सात निश्चय योजना को लेकर चिराग ने लिखा है कोई भी विधायक मंत्री या खुद आदरणीय @NitishKumar जी वोट मांगने आए तो पूछिए कि पिछले 5 साल में क्या किया है। नीतीश कुमार जी से पूछिए की सात निश्चय में कौन-कौन से वादे पूरे किए गए।
5. चिराग ने लिखा है आदरणीय @NitishKumar जी के पिछले 5 साल के कार्यकाल को देख कर आनेवाले 5 साल की कल्पना की जा सकती है। बिहार को अगर इस बेबसी से निकलना है तो ज़रूरत है कड़े कदम उठाने की। जेडीयू को दिया गया एक भी वोट कल बिहार को बर्बाद कर देगा।

चिराग ने अभी तक कोई रैली नहीं की
मालूम हो कि बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग इसी महीने की 28 अक्टूबर को होनी है लेकिन पिता की मौत के कारण चिराग पासवान अभी तक अपने प्रत्याशियों के समर्थन में कोई रैली और न ही कोई रोड शो या चुनाव प्रचार कर सके हैं। चिराग अभी तक सिर्फ ट्विटर वार चला रहे हैं।