देश के विभिन्न प्रमंडलों में किसान पंचायत का आयोजन करेगी भाजपा। पंचायत में पार्टी के दिग्गज नेताओं ने किसानों को बताएंगे कृषि कानून के फायदे। झारखंड में इसकी शुरुआत 15 दिसंबर को की गई।
द फॉलोअप टीम, रांची
केंद्र सरकार द्वारा नए कृषि विधेयक को पारित किए जाने के बाद किसान सड़कों पर है। जिन राज्यों में भाजपा या उसके सहयोगियों की सरकार नहीं है, वहां विरोध को सरकार का भी समर्थन है। 18 दिन बीत जाने के बाद भी किसानों और सरकार के बीच कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है। इस स्थिति को काबू करने के लिए भाजपा ने सकारात्मक और थोड़ा अलग रास्ता अपनाया है।
कृषि कानून को संशोधित करने के रास्ते से इतर भाजपा ने किसानों को इस कानून के फायदे गिनाने शुरू कर दिए हैं। झारखंड में पांचों प्रमंडल में मंगलवार को इसी उद्देश्य से किसान पंचायत का आयेजन किया गया। पंचायत में किसानों को बुलाया गया और पार्टी ने लोगों को संबोधित करते हुए उन्हें नए कानून के फायदे गिनाए।
ये भी पढ़ें......
गरीब को बेटा आपका नुकसान नहीं होने देगा : रघुवर दास
कांके में आयोजित किसान आंदोलन में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कृषि कानून के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में सारा पैसा बिचौलिये खा जाते थे। लेकिन अब एक गरीब किसान को बेटा इस देश का प्रधानमंत्री है। वह किसानों का नुकसान नहीं होने देगा। रघुवर दास ने कहा कि कृषि कानून से बिचौलियों का नुकसान है और किसानों का फायदा। मौके पर रांची के सांसद संजय सेठ, कांके विधायक समरी लाल और पार्टी के अन्य नेता उपस्थित थे।