logo

नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ दर्ज याचिका को अमेरिकी अदालत ने खारिज किया

3329news.jpg
द फॉलोअप टीम,डेस्क
पिछले साल इसी दिसंबर की 19 तारीख को टेक्सास के ह्यूस्टन में हुए “हाउडी मोदी” कार्यक्रम के बाद एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विरुद्ध कश्‍मीर मामले में शिकायत थी। लेकिन दस करोड़ डॉलर के इस मुकदमे को अमेरिकी अदालत ने खारिज कर दिया है। यह मुकदमा एक अलगाववादी कश्मीर-खालिस्तान गुट और दो अन्य व्यक्तियों ने दर्ज कराया था। जिसकी सुनवाई 2 तारीख को होनी थी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता उपस्थित नहीं हो सके। जिसके बाद मामला खारिज कर दिया गया।
 
सुनवाई की दोनों तारीख पर हाजिर नहीं हो सके याचिकाकर्ता
अमेरिका के दक्षिणी टेक्सास डिस्ट्रिक्ट की अदालत के न्यायाधीश फ्रांसेस एच स्टेसी ने छह अक्टूबर को दिए अपने आदेश में कहा था कि ‘कश्मीर खालिस्तान रेफरेंडम फ्रंट’ ने इस मामले को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नहीं किया और सुनवाई के लिए दो बार तय की गई तारीख पर भी उपस्थित नहीं हुए। इसके साथ ही न्यायाधीश ने मामला खारिज कर दिया।

ये भी पढ़ें...... 

जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जा को खत्म करने के फैसले को दी गई थी चुनौती
बता दें कि अमेरिका की अदालत में भारत की संसद के उस निर्णय को चुनौती दी गई थी जिसके तहत जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त कर दिया गया था। याचिकाकर्ताओं ने मोदी, शाह और लेफ्टिनेंट जनरल कंवल जीत सिंह ढिल्लों से मुआवजे के तौर पर दस करोड़ डॉलर की मांग की थी।