logo

अर्नब का समर्थन पड़ा महंगा, भाजपाइयों पर FIR दर्ज

2483news.jpg
द फाॅलोअप टीम, जमशेदपुर
कोविड-19 के नियमों की अवहेलना का आरोप लगाते हुए झारखंड पुलिस ने कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, भाजपा कार्यकर्ता अर्नब गोस्वामी के समर्थन में जुलूस निकाल रहे थे। 

जमशेदपुर में भाजपाई उतरे थे सड़क पर 
रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर पिछले दिनों भाजपाइयों ने जमशेदपुर के साकची स्थित पार्टी कार्यालय से साकची गोलचक्कर तक मशाल जुलूस निकाला था और महाराष्ट्र सरकार का पुतला दहन किया था। जिला प्रशासन की ओर से इसे कोविड-19 के नियमों की अवहेलना मानते हुए जमशेदपुर महानगर भाजपा अध्यक्ष गुंजन यादव और अन्य के खिलाफ साकची थाना में एफआईआर दर्ज करायी गयी है।

ये भी पढ़ें.......

सरयू राय समर्थकों पर भी केस 
उधर, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के कार्यालय में बीते दिनों हुई तोड़फोड़ के मामले में भाजमो कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध में जुलूस निकाले जाने के मामले में भी जिला प्रशासन की ओर सिदगोड़ा थाना में भाजमो कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है।