logo

जगन्नाथपुर गैंगरेप मामले में सभी तीन आरोपी गिरफ्तार

3405news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची :
राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ गैंगरेप मामले में सभी तीन आरपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार था, जिसे रांची पुलिस ने शुक्रवार सुबह छापेमारी कर पकड़ लिया। बुधवार को मामला सामने आने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था और एक आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था। तीसरा आरोपी फरार चल रहा था जिससे रांची पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें.......

क्या है पूरा मामला 
रांची पुलिस ने गुरुवार को नाबालिग की मेडिकल जांच करवा कर 164 का बयान दर्ज करवा लिया था। जानकारी के अनुसार बच्ची घर में थी, तभी तीन युवकों ने बच्ची का मुंह दबाकर अगवा कर लिया और उसे हटिया के कल्याणपुर में किसी स्थान पर ले जाकर रात में दुष्कर्म किया था। सभी युवक सुबह होते ही फरार हो गये। जब बच्ची को होश आया तो वह किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने आनन-फानन में इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस इस घटना की जानकारी के बाद रेस हुई और छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।