logo

कृषि मंत्री ने सब्जियों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर कोलकाता के लिए रवाना किया

785news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची :
झारखंड के किसानों को राज्य सरकार की ओर से मिली सौगात दी गई है। अब झारखंड की सब्जियों को खाड़ी देशों में भेजा जाएगा। झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने गुरुवार को रांची से हरी सब्जियों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर कोलकाता के लिए रवाना किया। मंत्री ने बताया कि सब्जियां कोलकाता से होते हुए हवाई मार्ग से दुबई भेजी जाएगी।  

दो मीट्रिक टन सब्जियां भेजी गईं
कृषि मंत्री ने किसानों के लिए एक बेहतर विकल्प ढ़ूंढकर उनके कामों को बढ़ावा देने का यह सराहनीय कदम उठाया है। इससे ना सिर्फ इनके कामों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड की पहचान भी बनेगी। पहले चरण में रांची और जमशेदपुर के करीब 500 किसानों की सब्जियों को दुबई, ओमान, कुवैत, सउदी अरब भेजी जा रही है। इसके लिए दो मीट्रिक टन सब्जियों की पैकिंग कर कोलकाता से विदेश भेजा जायेगा। वहीं दूसरे चरण में हजारीबाग, रामगढ़, गुमला के किसानों की सब्जियों को विदेश में भेजने की तैयारी की गई। इस चरण में खास बात यह है कि इन तीनों जिलों में सब्जियों का उत्पादन महिला समूह कर रही हैं। गौरतलब है कि देशभर में झारखंड की कामगार महिलाएं बहुत मेहनती होती हैं। इन दो चरणों के बाद अन्य जिलों के किसानों को भी इससे जोड़ा जाएगा, ताकि उनको भी इसका लाभ मिल पाये। 

आत्मनिर्भर बनेंगे किसान- बादल 
इसमें खासकर भिंडी, करेला, सूटी, कद्दू, खीरा, फ्रेंचबीन, कटहल, झींगा, बोदी आदि सब्जियों को विदेश भी भेजा जा रहा है। वहीं झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि प्रदेश के किसानों आत्मनिर्भर बनाने के लिए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी पहचान बनाने की कोशिश की जा रही है। झारखंड की सब्जियां विदेशों में जायेंगी। इससे किसानों की आय तीन गुनी बढ़ जाएगी और वो किसी पर निर्भर नहीं रहेंगे।