logo

राज्य में मौसम हुआ साफ! अगले पांच दिनों तक बदलाव का संकेत नहीं

5522news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
राजधानी रांची में मौसम कुछ दिनों से साफ बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक मौसम में कहीं कोई बदलाव के संकेत नहीं हैं। धीरे धीरे राज्य के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगले पांच दिनों तक मौसम साफ बना रहेगा। 

वहीं मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। डॉक्टरों का कहना है कि इस बदलते मौसम में बीमार होने का खतरा ज्यादा है। लोगों को सावधानी बरतनी होगी। 

ये भी पढ़ें....

राज्य में ठण्ड से मिली राहत 
बात करें राज्य के बाकी जिलों की तो बोकारो का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। डालटनगंज का न्यूनतम तापमान भी 12.5 डिग्री रहा। राजधानी का न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से रविवार से ही लोगों को ठंड से राहत मिली है।