logo

बचाने के चक्कर में खुद कुआं में गिरा युवक, हुई मौत

5328news.jpg
द फॉलोअप टीम, कोडरमा
मरकच्चो थाना क्षेत्र स्थित दरदाही गांव में देर शाम एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह युवक भाजपा कार्यकर्ता था और सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस में शामिल हुआ था। तभी कुछ युवकों में विवाद हो गया।  उनमें से एक युवक काफी नाराज हो गया था और वह कुएं के पास चला गया। भाजपा कार्यकर्ता उस युवक को समझाने के लिए उसके पास गए थे इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और से वो कुएं में जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक का नाम दुकलाल शर्मा बताया जा रहा है।

जुलुस में सभी युवक थे शराब के नशे में
जानकारी के मुताबिक ज्यादातर युवक नशे की हालत में थे। जो लोग वहां मौजूद थे उनलोगों ने भी बताया कि  दुकलाल प्रतिमा विसर्जन जुलूम में शामिल होने आये थे। जैसे ही जुलूस बरियारडीह-मरक्कचो मेन रोड के पास पहुंचा था। वैसे ही युवकों के बीच आपस में विवाद होने लगा था। यह विवाद डीजे नहीं बजने के कारण हो रहा था। कुंआ सड़क के किनारे है और उस कुए में बाउंड्री नहीं है। दुकलाल के कुएं में गिरने के करीब 20 मिनट बाद लोग कुएं में उतरे और दुकलाल को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया।लेकिन तब तक दुकलाल की मृत्यु हो चुकी थी।