logo

पत्थर खनन के दौरान 5 लोगों की मौत, कई लोग गंभीर रूप से जख्मी

5054news.jpg
द फॉलोअप टीम, हजारीबाग:
बरकनगांगो गांव में लगातार अवैध रूप से पत्थर खनन का कार्य चल रहा है। पत्थर खनन के दौरान ब्लास्टिंग से पांच लोगों की मौत हो गयी है। एक दर्जन के लगभग लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची है। हालांकि खबर की आधिकारिक पुष्टि अभीतक नहीं हुई है। बड़ी-बड़ी मशीनो से यहां खनन का काम किया जाता है और काफी संख्या में मजदुर यहाँ काम करते हैं। बिहार के कई लोग भी इस खनन कार्य में शामिल रहते हैं। अभी तक घायलों व मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है। 
 
खदान के अंदर प्रवेश वर्जित 
इस घटना पर फिलहाल पुलिस कोई जानकारी नहीं दे रही है। पुलिस ने खदान को पूरी घेर लिया है और  फिलहाल किसी को खदान के भीतर नहीं जाने दिया जा रहा है।