logo

सीएम आवास के लिए मार्बल उतार रहे 3 मजदूर दबे 2 की दर्दनाक मौत 

5036news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के बाहर एक बड़ा हादसा हो गया। सीएम आवास के लिए उतारे जा रहे मार्बल से 3 मजदूर दब गए। आनन - फानन में तीनों घायल मजदूर को रिम्स में इलाज के लिए भर्ती किया गया। जानकारी के अनुसार तीन में से दो मजदूर की मौत रिम्स में हो गई है। जबकि तीसरे मजदूर की भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। हालाँकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मृतक मजदूर का नाम बजरंग महली और मंगू है। दोनों मजदूर रांची के मांडर के रहने वाले हैं।

कैसे हुआ हादसा 
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब सवा आठ बजे एक ट्रक से बड़े आकार की मार्बल चार मजदूर उतारकर सीएम हाउस में घुसा रहे थे। ट्रक से उतारने में एक मजदूर ट्रक के ऊपर से नीचे खड़े तीन मजदूरों के सिर में रख रहा था, इसके बाद तीनों मजदूर सिर में ही ढोकर सीएम आवास घुसा रहे थे। इस दौरान अचानक नीचे खड़ा एक मजदूर फिसला और अनियंत्रित हो गया। उसके अनियंत्रित होने पर ट्रक के ऊपर खड़ा मजदूर भी अनियंत्रित हुआ और उसके हाथ से मार्बल छूट गया। इतने में सारे मार्बल ट्रक से खिसककर नीचे गिरने लगे। बड़ी संख्या में मार्बल तीनों मजदूरों के ऊपर ही गिर गया। इससे नीचे से मार्बल सिर में ढोने के लिए खड़े तीनों मजदूर दब गए। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गया। मजदूर शोर मचाने लगे। शोर सुनकर सीएम आवास की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी दौड़े और दबे मजदूरों को वहां से निकलवाया। इसके बाद पीसीआर वैन से ही तीनों को अस्पताल भेज दिया गया। जहां दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

बिना सुरक्षा उतरवाया जा रहा था मार्बल
जानकारी के अनुसार मार्बल सीएम आवास के लिए काम करवा रहे रिया कंस्ट्रक्शन के मालिक श्यामल चटर्जी द्वारा उतरवा  जा रहा था। इस दौरान सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था। न ठेकेदार द्वारा मजदूरों को हेलमेट दिया गया था, न ही सेफ्टी किट। बिना सुरक्षा के ही बड़े-बड़े आकार (5X10) की माबर्ल उतरवाए जा रहे थे। ठेकेदार चाहते तो ट्रक को आवास के भीतर भी प्रवेश कराकर उरवा सकते थे, लेकिन पिच सड़क पर जोखिम उठाकर उतरवाना शुरू कर दिया गया। इससे पांव फिसला और एक बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर ठेकेदार श्यामल चटर्जी भी पहुंचे थे।