हैदराबाद:
हैदराबाद में हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई। हैदराबाद के शाहीनयथगंज थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नीरज के रूप में हुई है। गोशामहल एसीपी सतीश कुमार ने बताया कि नीरज को 4 अज्ञात लोगों ने चाकू मार दिया। घटना में नीरज को गंभीर चोट लगी थी। उनको अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिजनों की संलिप्तता की आशंका
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। एसीपी सतीश कुमार ने बताया कि नीरज ने संजना नाम की लड़की से अंतर्जातीय विवाह विवाह किया था। पुलिस को आशंका है कि नीरज पर हमले की ये वजह हो सकती है। लड़की के परिवार वालों पर घटना में संलिप्त होने का संदेह है। उनकी तलाश की जा रही है।