logo

कौन बनेगा छत्तीसगढ़ का CM, पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा ने दी ये जानकारी 

arjun_mundaq.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

छत्तीसगढ़ का CM कौन बनेगा, इस सवाल को लेकर केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ के पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा ने जानकारी दी है। मुंडा ने कहा है कि CM के चयन के लिए शीघ्र ही विधायक दल की बैठक बुलाई जायेगी। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के भावी CM का नाम तय कर लिया जायेगा। 

मुंडा को दो दिन पहले ही बनाया गया है पर्यवेक्षक 

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के पर्यवेक्षक के लिए दो दिन पहले के नाम तय किये हैं। झारखंड से दो लोगों का नाम इस सूची में है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को छत्तीसगढ़ और आशा लकड़ा को मध्यप्रदेश का पर्यवेक्षक बनाया गया है। राजस्थान में राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े, सरोज पांडे के नाम जारी किए गए हैं। वहीं मध्य प्रदेश में मनोहर लाल, के लक्ष्मण, आशा लकड़ा के नामों का ऐलान किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ में अर्जुन मुंडा के अलावा सर्वानंद सोना वालों और दुष्यंत कुमार गौतम का भी नाम है।


पर्यवेक्षक लेंगे फैसला 
विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शानदार दर्ज की है। 3 दिसंबर 2023 को नतीजे आने के बाद भाजपा आला कमान अभी तक इन तीनों राज्यों के लिए मुख्यमंत्रियों का नाम फाइनल नहीं कर पाया है। इन तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री की दौड़ में पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हैं, जो अपने अपने दावे कर रहे हैं। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पर्यवेक्षकों के नाम घोषित कर उन्हें जिम्मेदारी दी है कि वह राज्यों में जाकर मुख्यमंत्री के नाम पर एकमत फैसला लें।