हैदराबाद:
कोरोना की तीसरी लहर ने कुछ बड़ी हस्तियों को अपनी चपेट में लिया है। उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। भारत के उपराष्ट्रपति के ऑफिशियल ट्विटर से मिली जानकारी मुताबिक वेकैंया नायडू रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाये गए। वे आजकल हैदराबाद में हैं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उन्होंने खुद को 1 सप्ताह के लिए आइसोलेट रखने का फैसला किया है।
संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील
उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू ने निर्णय लिया है कि विगत कुछ दिनों में जो भी लोग उनके संपर्क में आ गए हैं, वे खुद को आइसोलेट करें और अपनी कोरोना जांच करवायें। वेकैंया नायडू का स्वास्थ्य अभी ठीक है और वे घर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
कोरोना महामारी की तीसरी लहर जारी है
गौरतलब है कि भारत में कोरोना महामारी की तीसरी लहर जारी है। रविवार को भारत में 3 लाख 33 हजार 533 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। गौरतलब है कि भारत में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 3 लाख के आसपास पहुंच गई है। वैक्सीनेशन डोज की संख्या भी 161 करोड़ से ज्यादा हो गई है। अब किशोरों को भी टीका लगाया जा रहा है।