द फॉलोअप डेस्क
उत्तर प्रदेश (UP) के संभल पुलिस ने 6 साल की मासूम बच्ची से 18 जून को हुए दुष्कर्म मामले में आरोपी को गिरफ्तार करते हुए खुलासा किया है। इस ब्लाइंड रेप केस में सबसे अहम रोल पुलिस प्रशिक्षित डॉग मैरी का रहा है। इस जघन्य अपराध में घटना स्थल पर पड़े एक गमछे की मदद से मैरी आरोपी के घर तक पहुंच गई। लेकिन, आरोपी उस समय मौके से फरार था, जिसके बाद पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पूरा मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले के बबराला थाना अंतर्गत एक गांव का है। जहां 18 जून की शाम लगभग 5 बजे 6 वर्षीय एक मासूम बच्ची घर से बाहर खेलने के लिए निकली थी। वहीं करीब दो घंटे तक जब बच्ची घर वापस नहीं लौटी तो उनके घरवालों ने बच्ची की तलाश शुरू की इसी दौरान बच्ची के घर से नजदीक एक तालाब के पास झाड़ियों में वह बच्ची बेहोश अवस्था में मिली। जिसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। इसके साथ ही इस मामले को सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।
.jpeg)
तीसरे दिन एक्सपर्ट डॉग मैरी की एंट्री हुई
इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की। 19 जून को फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। इसी दौरान पुलिस को वहां से कुछ ही दूरी पर एक गमछा बरामद हुआ। इसके साथ ही पुलिसकी टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू की। लेकिन पुलिस को पूछताछ में आरोपी के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद इस ब्लाइंड रेप केस में तीसरे दिन एक्सपर्ट डॉग मैरी की एंट्री हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची के पिता ने दुष्कर्म की आशंका में 20 जून को अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद संभल जिले के SP कृष्ण कुमार बिश्नोई ने डॉग स्क्वॉड टीम के साथ जांच के निर्देश दिए।
.jpg)
घटना स्थल से बरामद गमछा सूंघाने के बाद डॉग मैरी आरोपी के घर पहुंची
वहीं घटना स्थल से बरामद गमछा सूंघाने के बाद डॉग मैरी करीब 50 मीटर दूर आरोपी संदीप के घर पहुंच गई। जब पुलिस ने घरवालों से पूछताछ शुरू की तो पता चला कि संदीप घर पर नहीं है। इसके बाद पुलिस लगातार उसकी खोजबीन में जुट गयी। इसी क्रम में 21 जून की रात जन पुलिस ने बबराला से राजपुरा रोड पर वाहनों लकी चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे आरोपी संदीप को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। वहीं पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायर किया तो संदीप के पैर में गोली लग गयी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, एक्सपर्ट डॉग मैरी अपने बैच की गोल्ड मेडलिस्ट है। इससे पहले भी मैरी ने बिलासपुर जंगल में हुए एक हत्या कांड के खुलासे में अहम भूमिका निभाई थी। मैरी अबतक दर्जनों चोरी के मामलों के खुलासे में भी पुलिस की मदद कर चुकी है।